सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु क्षेत्र की 5 प्रमुख सड़कों पर सुधरेगी सुरक्षा व्यवस्था, 1.21 करोड़ रुपये मंजूर; ‘जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ के तहत होंगे कार्य

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शासन ने 1.21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शासन ने 1.21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यह कार्य ‘जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ (Zero Fatality District) योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इसका मुख्य ध्येय दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षात्मक उपाय लागू कर जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करना है।

योजना में शामिल किए गए ये 5 प्रमुख मार्ग

कपिलवस्तु के भाजपा विधायक श्यामधनी राही ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के निम्नलिखित पांच महत्वपूर्ण मार्गों को इस सुरक्षा योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है:

तेतरी-सोहास-लोटन मार्ग

उसका-बृजमनगंज मार्ग

पकड़ी-उदयपुर मार्ग

जगमोहिनी से सनई मार्ग

फरेंदा-कोल्हुई-बृजमनगंज-लोटन-मोहाना राज्य मार्ग

इन सभी सड़कों पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर और आवश्यक सुरक्षात्मक मरम्मत जैसे कार्य कराए जाएंगे।

हादसों में आएगी कमी, राहगीरों को मिलेगी राहत

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों और राहगीरों के लिए सुरक्षित सड़क यातायात उपलब्ध कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। इन प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी आएगी तथा प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर विधायक श्यामधनी राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.