जौनपुर

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की विस्तृत घोषणा कर दी है।
महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश
ऑनलाइन विषयों के चयन व सत्यापन की तिथि: 26 अक्टूबर 2026
परीक्षा फॉर्म भरने व सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
पोर्टल और फॉर्म से जुड़ी मुख्य जानकारियां
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक सातवें व नौवें सेमेस्टर के संस्थागत छात्र, और स्नातक प्रथम व परास्नातक सातवें सेमेस्टर के कैरी फॉरवर्ड फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अलावा, स्नातक पंचम सेमेस्टर (संस्थागत व कैरी) और अन्य छूटे हुए सेमेस्टर के फॉर्म पूर्व की तरह विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर भरे जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए support@vbspu.ac.in पर ईमेल भेजने की सुविधा दी है। साथ ही, सभी प्राचार्यों, संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएं, जिससे मुख्य परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जा सकें।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













