बलरामपुर

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ में आज नवमी के पावन पर्व पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ में आज नवमी के पावन पर्व पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की असीम आस्था का जनसैलाब देखने को मिला, जहाँ लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने देवी माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर आज मंदिर में विशेष हवन और पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर में कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि सभी भक्तगण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर सकें।
मान्यता है कि देवीपाटन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी अटूट आस्था के चलते हर वर्ष नवमी के पावन अवसर पर यहाँ देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













