जयपुर

जयपुर ‘ढूंढाड़ री ललकार’ के 34वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पिंक सिटी प्रेस क्लब, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जयपुर ‘ढूंढाड़ री ललकार’ के 34वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पिंक सिटी प्रेस क्लब, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले दिव्यांग रक्तवीर मोहन सिंह सूर्यवंशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनके निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की गई। मोहन सिंह सूर्यवंशी ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार’ के संस्थापक हैं और लंबे समय से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के अभियान में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।
सम्मान मिलने पर मोहन सिंह सूर्यवंशी ने ‘ढूंढाड़ री ललकार’ के संस्थापक अशोक कुमार शर्मा एवं पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके दायित्वों को और बढ़ाता है तथा मानवता की सेवा में समर्पित रहने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
सूर्यवंशी ने अपील करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस पावन कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













