शिवा शर्मा हत्याकांड: यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार पुलिस को चकमा दे रही 50 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी व मॉडल श्रद्धा दुबे को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां बुधवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की सनसनीखेज हत्या के बाद से आरोपी श्रद्धा दुबे लगातार ठिकाने बदल रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह लखनऊ से नेपाल भागी और फिर वापस लौटकर आगरा समेत कई शहरों में छिपती रही। फरारी के दौरान उसने खुलेआम मीडिया को इंटरव्यू भी दिए थे। स्थानीय पुलिस की शुरुआती ढिलाई और नाकामी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे और महकमे की काफी किरकिरी हो रही थी।

STF के हाथ कमान आते ही कसा शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान यूपी एसटीएफ को सौंपी गई। एसटीएफ के सर्विलांस और खुफिया तंत्र ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। जैसे ही उसके नागपुर में होने का सटीक इनपुट मिला, टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।

एडीजी अमिताभ यश ने किया बड़ा खुलासा

सफल ऑपरेशन के बाद यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने भारत समाचार पर लाइव आकर पूरी गिरफ्तारी का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह आधुनिक सर्विलांस और तकनीकी इनपुट के आधार पर इस शातिर आरोपी को दबोचा गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, श्रद्धा दुबे की रिमांड मिलने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस हत्याकांड के पीछे छिपे वसूली सिंडिकेट और कई रसूखदार चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.