बुलंदशहर: अलीगढ़ हाईवे पर आवारा सांडों का खौफ, कई हादसों के बाद ग्रामीणों ने की बैठक; एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का फैसला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में अलीगढ़ हाईवे पर वीरपुर से अमरपुर गांव के बीच आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में अलीगढ़ हाईवे पर वीरपुर से अमरपुर गांव के बीच आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे पर जगह-जगह बेखौफ घूम रहे और आपस में भिड़ते आवारा सांडों के कारण राहगीरों, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ गई है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग उठाई है।

अचानक सामने आ जाते हैं सांड, मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, वीरपुर से अमरपुर के बीच हाईवे पर आवारा गोवंश झुंड बनाकर डेरा डाले रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशुओं के आ जाने और उनके आपस में लड़ने से वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में भी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। स्थिति यह है कि रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है।

ग्रामीणों व प्रधानों ने बुलाई बैठक, समाधान पर बनी सहमति

समस्या की गंभीरता को देखते हुए दौलतनगर के लाखन सिंह, साहब सिंह, मोहित कुमार, वीरपुर के ग्राम प्रधान दीपक बघेल, जिरौली के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह और अमरपुर के पूर्व प्रधान रामदास सिंह सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने एक संयुक्त बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

एसडीएम को ज्ञापन सौंप गौशाला भिजवाने की करेंगे मांग

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही एसडीएम डिबाई रविकांत बौहरे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि वीरपुर से अमरपुर तक हाईवे और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर इन छुट्टा सांडों को पकड़ा जाए और नजदीकी गौशालाओं में सुरक्षित भिजवाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और क्षेत्रवासियों को राहत मिले।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.