बड़ौत: ख़िदमत फाउंडेशन का तीसरा महा रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक, 153 रक्तवीरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

बड़ौत

बागपत जनपद के बड़ौत में मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ ख़िदमत फाउंडेशन बड़ौत द्वारा आयोजित तीसरा विशाल महा रक्तदान शिविर रविवार को ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत में मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ ख़िदमत फाउंडेशन बड़ौत द्वारा आयोजित तीसरा विशाल महा रक्तदान शिविर रविवार को ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। मुहम्मद आजाद चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 153 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 153 यूनिट रक्त संकलित करने का सराहनीय कीर्तिमान स्थापित किया।

उद्घाटन एवं मुख्य अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी

शिविर का विधिवत उद्घाटन हाजी मोहम्मद यूसुफ साहब ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मुफ्ती खालिद, पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह और अर्जुन अवार्डी शौकिंदर तोमर ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे पुनीत कार्य समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता को नई मजबूती देते हैं।

शिविर में प्रमुख रूप से विश्वास चौधरी, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, मुस्तफा अब्बासी, गौरव तोमर, एडवोकेट आकिब चौधरी, बब्लू मेम्बर, जावेद मेम्बर, इमरान मेम्बर, इमरान प्रधान, सलीम हकीम, महताब अल्वी, शुएब मिर्जा, इसरार खैराती, डॉ. शालीन चौधरी, डॉ. गफ्फार, राजकुमार, परवेज राना, बॉडी बिल्डर मोहसिन चौधरी, बॉडी बिल्डर साजिद मलिक, सहजाद बिडोली, समीर मलिक, नदीम, समीर अहमद, मुकीम मलिक तथा मैनुद्दीन अब्बासी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसी की जान बचाने से बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं: मुहम्मद आजाद चौधरी

ख़िदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष मुहम्मद आजाद चौधरी ने शिविर की ऐतिहासिक सफलता पर सभी रक्तवीरों, डॉक्टरों की टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपात स्थिति में रक्त की एक-एक बूंद किसी मरीज के लिए वरदान साबित होती है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का सहारा बच सकता है और किसी मां की गोद सूनी होने से रुक सकती है। किसी की जान बचाने से बड़ा सौभाग्य और कोई नहीं हो सकता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि फाउंडेशन आगे भी सामाजिक एकता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

153 यूनिट रक्त बना उम्मीदों का संबल

शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि रक्तदान की कोई जाति या धर्म नहीं होता, यह विशुद्ध रूप से इंसानियत का पैगाम है। दिनभर चले इस शिविर का समापन सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर तथा समाज में परोपकार की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.