कपड़े की दुकान में चोरी का खुटहन पुलिस ने किया खुलासा, सेल्समैन गिरफ्तार; 75,500 रुपये बरामद

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के गभीरन बाजार में कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के गभीरन बाजार में कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 75,500 रुपये की नकदी बरामद की है।

थाना खुटहन पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह की टीम ने शाहमऊ–पनौली मुख्य मार्ग से आरोपी शिवम वर्मा (निवासी ग्राम धमौर, थाना खुटहन) को दबोचा। आरोपी गभीरन स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शराब बिक्री के 65,000 रुपये अपने मालिक से छिपाकर रखे थे। इस बात को चोरी का रूप देने और खुद को बचाने की नीयत से उसने शराब की दुकान का ताला तोड़ा और पास स्थित विशाल मौर्य की कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी 10,500 रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से दुकान से चोरी की गई राशि और छिपाए गए शराब बिक्री के पैसों समेत पूरी नकदी बरामद कर ली है। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.