जौनपुर

जौनपुर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट थॉमस मार्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में भव्य कन्या पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने 400 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनके पांव पखारे और आशीर्वाद लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट थॉमस मार्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में भव्य कन्या पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने 400 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनके पांव पखारे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप बताते हुए छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और समाज के हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि बालिकाओं का सम्मान और उन्हें शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने परिसर में स्थित दुर्गा पंडाल में माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, अभिषेक सिंह, ओपी सिंह और ग्रामसभा भादी के प्रधान मनोज कुमार मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग व शिक्षकगण मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













