जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ऐतिहासिक श्री शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य माता का जागरण आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित ऐतिहासिक श्री शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य माता का जागरण आयोजित किया गया। श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अध्यक्ष राजीव सिंह (डब्बू सिंह) और कोषाध्यक्ष अजय सिंह एडवोकेट (सोनू सिंह) के नेतृत्व में हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने शिरकत की, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से माल्यार्पण कर और माता रानी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू राम यादव का भी स्वागत किया गया। मंच का कुशल एवं सजीव संचालन बिट्टू दीदी किन्नर ने अपने अंदाज से किया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान महुआ चैनल फेम लोकप्रिय गायक शिवनंदन मौर्य (शिव सम्राट) और सुप्रसिद्ध गायिका निशा नम्रता ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक पारंपरिक और आधुनिक देवी गीत प्रस्तुत किए। भजनों की इस सरिता में पूरा प्रांगण झूम उठा और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में अजय सिंह एडवोकेट, राजीव रतन श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रवण कुमार यादव एडवोकेट, सुभाष और राजेश बिंद सहित बड़ागांव व आसपास के तमाम ग्रामीण युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













