जौनपुर

जौनपुर नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर एक भव्य और नयनाभिराम पूजा पंडाल सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर एक भव्य और नयनाभिराम पूजा पंडाल सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया है। जगन्नाथ मंदिर की अद्भुत स्थापत्य शैली पर आधारित यह पंडाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ ‘अप्पू’ ने बताया कि नौवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी समिति हर बार श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया और विशेष करने का प्रयास करती है। इसी कड़ी में इस वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम की दिव्य थीम चुनी गई है। वहीं समिति के संरक्षक व सभासद कृष्णकांत सोनी ने याद दिलाया कि बीते वर्ष ‘पाताल लोक’ की थीम को भी श्रद्धालुओं का अपार स्नेह मिला था और इस बार भी आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
पंडाल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में उपाध्यक्ष शुभम सेठ, महामंत्री डॉ. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी और सहमंत्री विजय कुमार अग्रहरी सहित समिति के सभी पदाधिकारी व संरक्षक मंडल पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












