जौनपुर

जौनपुर स्थानीय शिव व्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित भव्य नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा आठ की मेधावी छात्रा निवेदिता जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर स्थानीय शिव व्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित भव्य नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा आठ की मेधावी छात्रा निवेदिता जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उत्कृष्ट कला और प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया।
कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में निवेदिता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 15 अक्टूबर को सेमीफाइनल के पहले राउंड में सफलता हासिल की और 16 अक्टूबर को दूसरे राउंड में अपनी कक्षा की विजेता बनीं। इसके उपरांत अंतिम व रोमांचक ‘बैटल राउंड’ में अन्य सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उन्होंने पहला स्थान अपने नाम किया।
विदित हो कि निवेदिता, नगर की प्रसिद्ध ‘निहारिका ब्यूटी सैलून’ की संचालिका खुशबू जायसवाल की सुपुत्री हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास और उत्सव का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












