हापुड़

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पीडीए जन चौपाल एवं कैडर पंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पीडीए जन चौपाल एवं कैडर पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश सचिव व हापुड़ प्रभारी ओमपाल गुर्जर ने शिरकत की।
संबोधन के दौरान ओमपाल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि सही प्रतिनिधि का चुनाव ही देश और समाज को आगे बढ़ा सकता है। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को याद किया और एडवोकेट सुधीर चौहान को मिल रहे अपार जनसमर्थन की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संगठन को मजबूत करने तथा ‘पीडीए’ की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













