हापुड़

हापुड़ जनपद के प्रतिबंधित पुरानी करेंसी से जुड़े चर्चित मामले में हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए लखनऊ से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से 50 हजार रुपये की प्रतिबंधित पुरानी करेंसी बरामद की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के प्रतिबंधित पुरानी करेंसी से जुड़े चर्चित मामले में हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए लखनऊ से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से 50 हजार रुपये की प्रतिबंधित पुरानी करेंसी बरामद की गई है। इस बहुचर्चित मामले में पहले भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ विक्रांत श्रीवास्तव (निवासी सीएलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, बीकेटी, लखनऊ) के रूप में हुई है, जिसे महानगर क्षेत्र से दबोचा गया। आरोपी थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 432/26 में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और स्पेसिफाइड बैंक नोट्स (सीजेशन ऑफ लाइबिलिटीज) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार पिप्पल, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













