हापुड़

जनपद हापुड़ के किसानों की उपज की खरीद में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर भुगतान दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना ने नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के किसानों की उपज की खरीद में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर भुगतान दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना ने नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद व्यवस्था, नमी मापक यंत्रों और तौल कांटों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो और तौल के बाद हर हाल में 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा डीएम ने मंडी सचिव को परिसर में साफ-सफाई, किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और खरीद व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













