हापुड़

जनपद के हापुड़ के वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य सुरेश तोमर खेड़ा ने शनिवार को ग्राम लाखन स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के हापुड़ के वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य सुरेश तोमर खेड़ा ने शनिवार को ग्राम लाखन स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन किए। समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। देवी दर्शन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सुरेश तोमर ने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहना हमारा परम कर्तव्य है। ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में हेमसिंह प्रधान, महेश प्रधान, रामकुमार तोमर, अशोक तोमर, अजीत तोमर, मनोज तोमर, नीरज तोमर, रविंद्र यादव, अनिल तोमर, राजू प्रधान, धीरज तोमर और फौजी भाई समेत दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की आरती उतारी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













