हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा टल गया। एलईटी कंपनी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा टल गया। एलईटी कंपनी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार युवक की जान बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार कई पलटे खाते हुए दूर जा गिरी, जिससे उसके अगले हिस्से, छत और शीशों को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना की भयावहता इतनी थी कि कार की हालत देखकर किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि युवक के सुरक्षित बचने से सभी ने राहत की सांस ली है।
घटना को लेकर थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों को सड़क पर पूरी सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत को रेखांकित किया है।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













