हापुड़

हापुड़/बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर इलाके में चार दिन से लापता 26 वर्षीय युवक अंकित का शव शनिवार सुबह कैच पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़/बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर इलाके में चार दिन से लापता 26 वर्षीय युवक अंकित का शव शनिवार सुबह कैच पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
मृतक अंकित पुत्र कैलाश पिछले चार दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव और क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्य संकलित करते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर युवक की मौत की असल वजह का खुलासा किया जाएगा।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













