सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष खेसरहा रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर वाद संख्या 48/14 (धारा 323, 504 भादवि) से संबंधित वारंटी बैजनाथ पुत्र जवाहिर (निवासी महुईनानकार) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, वाद संख्या 159/21 (धारा 323, 504 भादवि) से संबंधित दो अन्य वारंटियों—राजदेव पुत्र श्यामलाल और उनके पुत्र रवि निवासी कलनाखोर, थाना खेसरहाको भी पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ल, कांस्टेबल अवनीश राय और अखिलेश यादव शामिल रहे।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













