दुकान में चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 5 मोबाइल व अवैध चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: एण्टी थेफ्ट टीम, थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: एण्टी थेफ्ट टीम, थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 5 मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 अक्टूबर की रात्रि पुलिस टीम ने तेनुई पुलिया के पास घेराबंदी कर दो सगे भाइयों—दीपक और आकाश (पुत्रगण टिहुल, निवासी ग्राम भैंसहिया)—को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दीपक के पास से सैमसंग, ओप्पो व आईटेल के 5 एंड्रॉयड मोबाइल, हेक्सा ब्लेड व कैंची तथा आकाश के पास से 10 चार्जर, 25 ब्लूटूथ, 12 डाटा केबल, 4 इयरफोन, मोबाइल कवर और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 अक्टूबर की रात ग्राम बरहरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान से ये सामान चोरी किए थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों पर आबकारी, गैंगेस्टर, एससी/एसटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने केस में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए दोनों को 17 अक्टूबर को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बरिजेश सिंह, एण्टी थेफ्ट प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र, सर्विलांस प्रभारी शशिकान्त, उपनिरीक्षक उदय सिंह, एजाज अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.