महराजगंज

महराजगंज तहसील सभागार फरेंदा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज तहसील सभागार फरेंदा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा, क्षेत्राधिकारी फरेंदा सहित पुलिस और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को हर मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके और उन्हें बार-बार भटकना न पड़े।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













