महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार निचलौल में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहाँ उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल की उपस्थिति में जनसुनवाई संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार निचलौल में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहाँ उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल की उपस्थिति में जनसुनवाई संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













