महराजगंज

महराजगंज जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गत 7 सितंबर 2026 को थाना चौक पर वादिनी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर थाना चौक पुलिस ने 16 अक्टूबर को दबिश देकर वांछित अभियुक्त विपिन चौधरी (पुत्र रामभरोस चौधरी, निवासी ग्राम बैजनाथपुर कला, थाना कोतवाली) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।













