महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा टोला निवासी 18 वर्षीय द्वारिका यादव के लापता होने से परिवार परेशान है। बेटे के घर नहीं लौटने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा टोला निवासी 18 वर्षीय द्वारिका यादव के लापता होने से परिवार परेशान है। बेटे के घर नहीं लौटने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं और लोगों से बेटे को खोजने में मदद की अपील कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, द्वारिका यादव पुत्र राजेंद्र यादव 15 अक्टूबर 2026 से लापता है। परिजनों ने मामले की शिकायत ठूठीबारी पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लापता युवक की उम्र करीब 20 वर्ष, रंग गोरा और लंबाई लगभग 162 सेंटीमीटर बताई गई है। वह ग्राम व पोस्ट ठूठीबारी, टोला सड़कहवा, तहसील निचलौल, जनपद महराजगंज का निवासी है।
परिजनों ने आमजन से की मदद की अपील
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को द्वारिका यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर: 8090146848, 9125552768
परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से द्वारिका का जल्द पता चल सकेगा और वह सकुशल घर लौट आएगा। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवक की तलाश में मदद मिल सके।
बरगदवा पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद का कराया निस्तारण, काउंसलिंग कर किया सम्मानित
https://t.co/h2bjn0mVB5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













