बलिया

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतपेटियों की सुरक्षा और अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि मतपेटी में मतपत्र के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न पड़े, इसकी विशेष जांच की जाए।
बैठक में पीठासीन अधिकारी की डायरी जांचने और सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे तथा शाम 4 बजे तीन चरणों में मतदान प्रतिशत की नियमित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होने की जानकारी दी और कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बरगदवा पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद का कराया निस्तारण, काउंसलिंग कर किया सम्मानित
https://t.co/h2bjn0mVB5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













