महराजगंज

महराजगंज जनपद में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने पारिवारिक विवादों के निपटारे की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने पारिवारिक विवादों के निपटारे की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादित प्रकरण का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया।
पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना। काउंसलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों को आपसी समझदारी, सहयोग और सामंजस्य के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। सकारात्मक बातचीत और पुलिस की पहल के रंग लाने पर दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाकर एक-साथ रहने पर सहमति जताई।
विवाद का सफल निस्तारण होने के बाद बरगदवा पुलिस द्वारा दंपति को सम्मानित भी किया गया। पुलिस की इस मानवीय और त्वरित पहल को क्षेत्र में पारिवारिक विवादों के समाधान और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी और प्रेरक कदम माना जा रहा है।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













