प्रयागराज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की बहुप्रतीक्षित समय-सारिणी जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की बहुप्रतीक्षित समय-सारिणी जारी कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश भर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक संपन्न कराई जाएंगी।
आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बार संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को केवल 20 दिनों के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
UP बोर्ड 2027 की तारीखों का ऐलान: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ https://t.co/uA5EIPa16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026












