मऊ

मऊ जनपद के विकास खंड रानीपुर अंतर्गत मिर्जापुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकास खंड रानीपुर अंतर्गत मिर्जापुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौ आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के रख-रखाव, खान-पान और वहां उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोवंश के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थल में संरक्षित सभी गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे, भूसे और स्वच्छ पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था हमेशा बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी से मवेशी बीमार न पड़ें।
WhatsApp Unknown 2026-10-10 at 4.55.02 PM
सीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि गौ आश्रय स्थल में रह रहे गोवंश के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन द्वारा पशुओं की देखभाल और संरक्षण के लिए तय किए गए सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि सर्दियों या अन्य मौसम में मवेशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












