बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद के सभी थानों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा नगर थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद के सभी थानों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा नगर थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष ढंग से हल करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में हो और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेष रूप से भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

इसके बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने तथा महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर भी गंभीर रुख अपनाते हुए पीड़ितों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम खुर्जा सत्येंद्र कुमार, सीओ खुर्जा शोभित कुमार, और प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर रामफल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












