बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। परिक्षेत्र के चारों जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।
त्योहारों का शेड्यूल और आयोजन
परिक्षेत्र में नवरात्र और दुर्गा पूजा का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजय दशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाएगा। इन आयोजनों के तहत परिक्षेत्र में कुल 390 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी और 112 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा। अकेले बुलंदशहर जिले में 260 शोभायात्राएं और 53 स्थानों पर रावण दहन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा परिक्षेत्र में 115 हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिनमें अकेले बुलंदशहर जिले में 61 संवेदनशील स्थान शामिल हैं।
व्यापक पुलिस बल की तैनाती
डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, 92 निरीक्षक, 810 उपनिरीक्षक, 1,455 मुख्य आरक्षी, 1,715 आरक्षी तथा 890 होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही पीएसी की दो कंपनियां भी मुस्तैद रहेंगी।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर: पिछले पांच वर्षों के विवादों और मुकदमों की समीक्षा कर असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया है। पुरानी परंपराओं के अनुसार ही आयोजन होंगे, नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी।
रावण दहन और पंडाल सुरक्षा: रावण दहन स्थलों पर बैरिकेडिंग, अग्निशमन वाहन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पूजा पंडालों में बिजली और आग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
महिला सुरक्षा और तकनीकी निगरानी: ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमें सक्रिय रहेंगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी, तथा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












