बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम दौलतनगर में अनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 12:20 बजे लकड़ी से भरे ट्रक और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम दौलतनगर में अनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 12:20 बजे लकड़ी से भरे ट्रक और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभों की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बिजली विभाग के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक अलीगढ़ की ओर से लकड़ी लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा डंपर भी अलीगढ़ की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान दौलतनगर के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन सड़क किनारे बने मकान की ओर जा पहुंचा, जबकि दूसरा 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभों से टकरा गया।

हादसे के समय मकान स्वामिनी नारायणी देवी अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। वाहन मकान के पास पहुंचने से वह बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ अनुज भारद्वाज ने बताया कि हादसे में काफी नुकसान हुआ है। बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण कड़वास की ओर जाने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। विभाग की ओर से नुकसान का आकलन कर आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे बने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। हादसे के कारण हुए नुकसान के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












