महराजगंज: फरेंदा में स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक की भीषण टक्कर; सड़क पार कर रहे 43 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 09:00 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पीएसएम स्कूल के समीप आस्था कैफे के पास गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 09:00 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पीएसएम स्कूल के समीप आस्था कैफे के पास गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

राहगीर और स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत कबीर नगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैधरपार निवासी विनय उपाध्याय (पुत्र हरिश्चंद्र उपाध्याय, उम्र लगभग 43 वर्ष) अपनी पल्सर बाइक नंबर UP 58 AF 7865 से सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो नंबर MH 13 EK 0003 से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर सवार विनय उपाध्याय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.