बलिया: राष्ट्रपति से मिलने वाले इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट के नाम बदलने पर भड़के सपा सुप्रीमो

बलिया

बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा रहे ‘इंडिया’ ब्लॉक के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में वह शामिल नहीं हो पाएंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण बनाई दूरी

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पहले से तय अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक और स्थानीय कार्यक्रमों के चलते वह इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता मौजूद हैं जो इस प्रक्रिया में पूरी मजबूती से शामिल रहेंगे। विदित हो कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची (SIR) के विशेष पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहा है।

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर तीखा हमला

इस दौरान अखिलेश यादव जेवर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने की चर्चा पर बुरी तरह आगबबूला नजर आए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा तंज कसा और कहा कि “सरकार को एयरपोर्ट का नाम नहीं बदलना चाहिए था। एयरपोर्ट तो असल में बनाए ही इसलिए जा रहे हैं ताकि उन्हें बेच दिया जाए। जिस दिन उस एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक बढ़ जाएगा, सरकार उसे भी बेच देगी।”

उन्होंने आगे कहा कि नाम तो किसी महान शख्सियत की याद या सम्मान में रखे जाते हैं, लेकिन जिन्हें खुद इस बात का भरोसा नहीं है कि कल उनका नाम कोई याद रखेगा या नहीं, वे लोग अपने जीवनकाल में ही अपने नाम पर चीजें दर्ज कराना चाहते हैं। इस पूरी प्रक्रिया पर उन्होंने अपनी कड़ी आपत्ति जताई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.