महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 09:00 बजे एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 09:00 बजे एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पीएसएम स्कूल के समीप आस्था कैफे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर हुई बाइक सवार की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत इस दर्दनाक हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
गाड़ियों के नंबर और शिनाख्त की कोशिश
हादसे में शामिल वाहनों में पल्सर बाइक का नंबर UP 58 AF 7865 और स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर MH 13 EK 0003 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026











