बलिया

बलिया जनसुनवाई के दौरान जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुख्ता करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने एक लकवाग्रस्त महिला की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनसुनवाई के दौरान जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुख्ता करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने एक लकवाग्रस्त महिला की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया। आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रही महिला की पीड़ा को समझते हुए जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उन्हें मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।
जनसुनवाई के दौरान सामने आया मामला
जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बेरुआरबारी विकास खंड के ग्राम भरवलिया, धनौती निवासी स्वर्गीय हरिशंकर यादव की पत्नी श्रीमती गिरिजा देवी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। लकवाग्रस्त होने के कारण उन्हें चलने-फिर और आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लेम के भुगतान में आ रही अड़चनों से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।
तत्काल लिया गया एक्शन
महिला की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से उन्हें मौके पर ही व्हीलचेयर दिलवाई, ताकि उनके दैनिक आवागमन की दिक्कतें दूर हो सकें। इसके साथ ही, बीमा क्लेम से जुड़े मामले के त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की इस मानवीय और त्वरित पहल से जरूरतमंद महिला को बड़ी राहत मिली है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजित राम गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी से शैलेन्द्र पाण्डेय, इंद्रभान यादव और सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












