बड़ौत: 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक एवं भव्य रामलीला का हुआ शानदार शुभारंभ

बागपत

बागपत जनपद के नगर के ऐतिहासिक श्री कृष्ण जी महाराज ठाकुरद्वारा प्रेम मंडल रामलीला की 150 वर्ष पुरानी परंपरा का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए इस वर्ष की भव्य रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर 2026 को एक अत्यंत सुंदर और भव्य समारोह के साथ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के नगर के ऐतिहासिक श्री कृष्ण जी महाराज ठाकुरद्वारा प्रेम मंडल रामलीला की 150 वर्ष पुरानी परंपरा का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए इस वर्ष की भव्य रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर 2026 को एक अत्यंत सुंदर और भव्य समारोह के साथ हुआ।

धूमधाम से हुआ उद्घाटन समारोह

ठाकुरद्वारा प्रांगण, बड़ौत में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बड़ौत अध्यक्ष पति श्री अश्विनी तोमर जी, भारतीय जनता पार्टी बागपत के जिला अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी, श्री पप्पू मिश्रा, जीरविन्द्र आर्य जी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अमित राणा जी, श्री साहिल मलिक जी, शिवेंदु दाँत शर्मा, कुशंक, नीरज जैन (कश्मीरी स्वीट्स), मानव बंसल, शुभाष गुजर और पप्पू मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रद्धालु एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। इस दौरान पारंपरिक मंचन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और न्याय की पावन गाथा को प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया।

नगर में दिखा भारी उत्साह

150 वर्षों से चली आ रही इस प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के शुभारंभ को लेकर पूरे बड़ौत नगर में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन समिति के गणमान्य सदस्य

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ठाकुरद्वारा के पंडित श्री पवन आचार्य जी, पंडित श्री घनश्याम शर्मा जी, ठाकुरद्वारा प्रधान रमेश शर्मा जी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा जी, महामंत्री प्रमोद गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष पवन महेश्वरी, मेला इंचार्ज अमित वशिष्ट, मीडिया प्रभारी अंकित वर्मा, संजय शर्मा मास्टर जी, रोहित वर्मा मास्टर जी, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, दीपक शर्मा  बृजेश शर्मा जी, अमर वशिष्ठ, रामकुमार राणा जी, बिरजेश शर्मा, अजय वर्मा जी, रामशरण जी, संगीतकार दीपक वर्मा, शमशाद जी, बॉबी वर्मा जी, प्रबंधक कुलदीप वर्मा जी, धर्मेंद्र भारद्वाज जी, दलवीर माहेश्वरी, पिंटू शर्मा, बबलू महेश्वरी, दिनेश गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, अनिल गुप्ता जी, सोनू गुप्ता, गोविंदा शर्मा, गौरव वशिष्ठ, मनोहर वर्मा, तेजस वर्मा, पंकज जैन, विकास कश्यप, कालू वर्मा, सोनू सोती जी, राजा माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, आशु शर्मा, आकाश बंसल, योगेश तोमर, नगेन्द्र तोमर, राहुल तोमर और पप्पू राणा सहित समस्त समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी पूरी तल्लीनता से जुटे हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.