बुलंदशहर: बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश के चलते धान और अन्य फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश के चलते धान और अन्य फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी (SDM) डॉ. मनीष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई गई है।

किसानों पर बढ़ा आर्थिक संकट

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि बेमौसम बारिश से क्षेत्र के किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक नुकसान का कोई सर्वे नहीं कराया गया है, जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ महंगे कीटनाशक, खाद, दवाइयों और डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट चुकी है। पहले से कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के सामने अब जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

बिना सर्वे के राहत संभव नहीं

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 12 अक्टूबर से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन जब तक जमीनी स्तर पर सर्वे नहीं होगा, तब तक वास्तविक नुकसान का आकलन करना और किसानों तक राहत पहुंचाना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित गांवों में तुरंत टीम भेजकर सर्वे कराया जाए और किसानों को बिना किसी विलंब के मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही, सरकारी व सहकारी बैंकों से लिए गए कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज को माफ करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएं।

प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला मुख्यालय तक किसानों के समर्थन में जोरदार सड़क आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी, शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सलाम खां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन शरीन, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा और क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.