महराजगंज: फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना; ग्रामीणों में रोष

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के फुर्सतपुर बाजार में दशकों से बदहाल सड़क और जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के फुर्सतपुर बाजार में दशकों से बदहाल सड़क और जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। आंदोलनकारी आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

बुनियादी सुविधाओं से वंचित है ऐतिहासिक बाजार

धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि फुर्सतपुर क्षेत्र के प्राचीन बाजारों में शामिल होने के बावजूद लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। बाजार में पक्की सड़क और जल निकासी के लिए नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। बरसात के दिनों में यहां भारी जलभराव और कीचड़ की वजह से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे दुकानदारों, राहगीरों, स्कूली विद्यार्थियों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बाजार की हर साल लाखों रुपये में नीलामी होने के बावजूद यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। वहीं, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन के अलावा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब जनता सिर्फ आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि धरातल पर काम चाहती है।

ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, हरीश आर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, अली हुसैन, सोनू अग्रहरी, जितेंद्र चौहान, दीपक वर्मा, राकेश चौहान, चंद्रभान, पुजारी, शैलेंद्र, दुर्गेश, ईश्वर, वीरेंद्र मौर्य, मोहन जायसवाल, गणेश चौहान और मुनीब पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से दो टूक शब्दों में मांग की है कि जल्द से जल्द फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.