महराजगंज

महराजगंज जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और ताला खोलने वाली मास्टर चाबी बरामद की गई है।
सिंदुरिया चौराहे से हुई थी बाइक चोरी
पुलिस के अनुसार, गत 8 अक्टूबर को वादी आशीष पुत्र दिनेश ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 56 एआर 4101) सिंदुरिया चौराहे पर दुकान के पास से चोरी हो गई है। इस तहरीर के आधार पर सिंदुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
मुखबिर की सूचना पर धर दबोचे गए आरोपी
जांच के दौरान मिले सुराग और मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर की रात अरनहवा टोला मार्ग पर तीरथ टोला पुलिया के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस के अलावा एक अन्य बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (यूपी 57 एएम 6938) भी बरामद की गई। इसके साथ ही उनके पास से एक कीपैड मोबाइल और मास्टर चाबी भी जब्त की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
अनिल साहनी उर्फ कोइल (26 वर्ष) पुत्र स्व. विजय साहनी, निवासी भरवलिया टोला छोटका, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (इसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आयुध अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं)।
राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (22 वर्ष) पुत्र जयगोविंद, निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस खुलासे और गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, उपनिरीक्षक रामनुज सिंह यादव, मुख्य आरक्षी बृजेश यादव और आरक्षी धर्मवीर सिंह, अभिमन्यु खरवार, अमित कुमार, रवि सिंह व सौरभ दूबे शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












