फरीदाबाद

फरीदाबाद सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप’ के आठ सदस्यों ने एक साहसिक और प्रेरणादायक पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

फरीदाबाद सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप’ के आठ सदस्यों ने एक साहसिक और प्रेरणादायक पहल की है। ग्रुप के संस्थापक यश मेंदिरत्ता के नेतृत्व में इन राइडर्स ने लगभग 1600 किलोमीटर लंबी जागरूकता राइड सफलतापूर्वक पूरी कर आदि कैलाश और ॐ पर्वत तक का सफर तय किया। गत 2 अक्टूबर को शुरू हुई इस लंबी यात्रा के दौरान राइडर्स ने सुरक्षित बाइक संचालन, स्वच्छ पर्यावरण और आत्म-जागरूकता का मुख्य संदेश दिया।

दुर्गम रास्तों और चुनौतियों को किया पार
इस जागरूकता राइड में यश मेंदिरत्ता के साथ प्रिंस सरीन, अरुण शर्मा, विनीत कुमार, प्रमोद सिंह, सुशील पाराशर, सुनील विश्वकर्मा और विकास कुशवाहा ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान टीम को कई दुर्गम रास्तों, चुनौतीपूर्ण पहाड़ी मार्गों और भूस्खलन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सभी राइडर्स ने अटूट हौसले और धैर्य के साथ अपनी इस कठिन यात्रा को अंजाम तक पहुंचाया।
राह चलते लोगों को किया जागरूक
यात्रा के दौरान राइडर्स ने जगह-जगह लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से प्रमाणित गुणवत्ता वाले हेलमेट और उचित राइडिंग गियर का इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश देते हुए पहाड़ों पर प्लास्टिक, खाली बोतलें और अन्य कचरा न फैलाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय अपने साथ वापस लाकर उचित स्थान पर ही निस्तारित करें।
पहाड़ी बच्चों के साथ बांटी खुशियां
इस यात्रा का एक और सराहनीय पहलू यह रहा कि टीम ने पहाड़ी क्षेत्र के एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से मुलाकात की। राइडर्स ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और आत्म-जागरूकता के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से उन्हें ‘हॉपिन कैंडी टॉयज’ भी उपहार स्वरूप वितरित किए गए। राइडर्स की इस पहल ने दूरदराज के क्षेत्र के बच्चों के जीवन में कुछ यादगार पल जोड़ दिए।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












