बुलंदशहर: दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी राहुल राजपूत को दी गई भावभीनी विदाई, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी दौलतपुर खुर्द के प्रभारी राहुल राजपूत का तबादला चौकी नई मंडी, थाना कोतवाली देहात के लिए कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी दौलतपुर खुर्द के प्रभारी राहुल राजपूत का तबादला चौकी नई मंडी, थाना कोतवाली देहात के लिए कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण पर डिबाई कोतवाली और दौलतपुर खुर्द चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

कानून-व्यवस्था और जनसहयोग के लिए सराहा गया कार्यकाल

विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने एसआई राहुल राजपूत के कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों ने कहा कि जब से उन्होंने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाला था, तब से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विभिन्न अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने मृदु स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से स्थानीय जनता के दिलों में एक बेहतरीन छवि बनाई थी।

इस मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस विदाई समारोह के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.