जौनपुर: सरायख्वाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; असम से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलकार भगाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को असम के दूरस्थ राज्य से धर दबोचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलकार भगाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को असम के दूरस्थ राज्य से धर दबोचा है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को भी पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया है। इस सफल और दूरदराज तक की गई दबिश में उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिजवी की सक्रियता और तत्परता की चहुंओर सराहना हो रही है।

सर्विलांस की मदद से असम तक पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को तकनीकी सर्विलांस के जरिए मामले में वांछित चल रहे आरोपी की लोकेशन असम में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में सरायख्वाजा थाने की पुलिस टीम तत्काल असम के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने साउथ सलमारा मनकचार जिले के मनकचार बाजार क्षेत्र में औचक दबिश दी, जहां से आरोपी को अपहृता के साथ पकड़ लिया गया।

ट्रांजिट रिमांड पर जौनपुर लाई पुलिस

पुलिस दोनों को अपने साथ थाने लाई, जहां आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर जौनपुर पहुंच चुकी है। इस कार्रवाई से एक तरफ जहां वांछित आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है, वहीं अपहृता के सकुशल मिलने से परिजनों ने भी गहरी राहत की सांस ली है।

असम जैसे दूरस्थ राज्य में जाकर पूरी मुस्तैदी से ऑपरेशन को अंजाम देने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिजवी के साथ कांस्टेबल अनुज शर्मा और महिला कांस्टेबल नैना शर्मा भी शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.