महराजगंज

देश की चुनावी व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

देश की चुनावी व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज महराजगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर एक विशाल और जोरदार प्रदर्शन किया।
लाल टोपी और झंडों के साथ गूंजे नारे
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता अपने पारंपरिक अंदाज में लाल टोपी पहनकर और पार्टी का झंडा हाथों में थामे सड़कों पर नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विभिन्न मुद्दों और चुनावी पारदर्शिता की मांग से जुड़ी तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से अपनी आवाज बुलंद की।
पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और आक्रोश देखने को मिला। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शासन-प्रशासन को जनता की आवाज सुननी होगी। कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाई।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट व प्रमुख मार्गों पर मार्च करते रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












