महराजगंज

महराजगंज आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों को जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों को जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
तहसीलदार फरेंदा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के तमाम पंडाल आयोजकों, मेला कमेटियों के सदस्यों और मूर्तिकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी को शासन तथा उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने आयोजकों से अपील की कि त्योहार के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि इलाके में आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बैठक के दौरान उपस्थित आयोजकों ने अपनी कुछ समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर प्रशासन ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए तय समय सीमा के भीतर सभी समस्याओं के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया।
प्रशासन ने जोर दिया कि सभी लोग मिलजुलकर इन पावन पर्वों को आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












