गोरखपुर

गोरखपुर अर्बन तूफान के दौरान आई तेज आंधी-पानी के बीच विकास खंड पाली क्षेत्र के डुमरी निवास में नहर पटरी के किनारे तीन बड़े पेड़ धराशायी हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर अर्बन तूफान के दौरान आई तेज आंधी-पानी के बीच विकास खंड पाली क्षेत्र के डुमरी निवास में नहर पटरी के किनारे तीन बड़े पेड़ धराशायी हो गए। इस घटना के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मौके पर केवल दो ही पेड़ पड़े मिले, जबकि तीसरा पेड़ रहस्यमय तरीके से गायब है। इस पूरे मामले को लेकर अब सिंचाई विभाग और वन विभाग आमने-सामने आ गए हैं, और पेड़ों के स्वामित्व को लेकर पेंच फंस गया है।

जमीन मालिकों और विभागों का रुख
स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरे हुए पेड़ों के पास की जमीन मुकेश, बेचन और रवि नामक व्यक्तियों की बताई जा रही है, लेकिन उनका स्पष्ट कहना है कि ये पेड़ उनके नहीं हैं। वहीं, सिंचाई विभाग का दावा है कि पेड़ नहर की सीमा के अंतर्गत आते हैं, जबकि वन विभाग इन्हें अपने द्वारा लगाए गए पेड़ बता रहा है।
सिंचाई विभाग के जेई ने जानकारी दी कि एक साल पहले जब नहर पर निर्माण कार्य चल रहा था, तब वन विभाग ने पेड़ों को लेकर आपत्ति जताई थी और काम रुकवा दिया था। इस पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
वन विभाग कर रहा है जांच
वन विभाग के दरोगा आशुतोष तिवारी ने बताया कि पेड़ों के असली स्वामित्व की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गायब हुई लकड़ी को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












