बागपत

बागपत जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबरतक संचालित ‘सेवा संकल्प महोत्सव-2026’ के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबरतक संचालित ‘सेवा संकल्प महोत्सव-2026’ के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकास भवन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए।
जरूरतमंदों को मिले ये उपकरण
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुल 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 स्मार्ट छड़ी, 09 जोड़ी बैसाखी, 19 सामान्य ट्राईसाइकिल, 08 कान की मशीन और 03 एमआर किट का वितरण किया। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 20 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र दिव्यांगों और जरूरतमंद परिवारों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना की मुख्य बातें
कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है, वे इस योजना का लाभ पाने के पात्र हैं। एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसके तहत पात्र लाभार्थी को शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व या शादी के 90 दिन के भीतर आवेदन करना होता है, और योजना के अंतर्गत 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनोरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












