बागपत

प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के तत्वावधान में गुरुवार को ‘वोट चोरी’ के विरोध में काला दिवस मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के तत्वावधान में गुरुवार को ‘वोट चोरी’ के विरोध में काला दिवस मनाया गया। शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय से लेकर मुख्य बाजार स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक एक विशाल पैदल शांति मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा की पुरजोर मांग उठाई।
शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार और बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा कुठाराघात और भाजपा सरकार की दमनकारी तानाशाही नीति करार दिया। कांग्रेस नेता ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष लव कश्यप, किसान महासचिव पुष्पेंद्र राणा, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, गौरव ढाका, शान मलिक, विकास राणा, संजीव तोमर, अशोक शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, पुनीत खोकर, अभि शर्मा, आर्यन, प्रियंका, आजाद, बिजेंद्र शर्मा, मदन सिंह, शोकेन्द्र, रविंद्र तोमर, इरशाद आलम, प्रवेज खान, नंदकिशोर शर्मा, सोनू त्यागी, जयवीर राठी, ब्रजमोहन शर्मा, महेंद्र, मोहनीफ, वासु और ओंकार दत्त सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












