बुलंदशहर

आज दिनांक 08 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय तहसील सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 68-डिबाई विधानसभा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय तहसील सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 68-डिबाई विधानसभा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में सुधार लाना और मतदाता सूची में अधिक से अधिक महिलाओं के नाम शामिल करना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अधिक से अधिक महिलाओं के फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में उनका नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं का उचित निस्तारण किया।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












