बलिया: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त संजय पांडेय गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बलिया

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने नौकरी के नाम पर पैसे का लेनदेन कर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने नौकरी के नाम पर पैसे का लेनदेन कर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

कदम चौराहे के पास से दबोचा गया अभियुक्त

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान महिला उपनिरीक्षक सुश्री कीर्ति त्रिपाठी अपनी टीम के साथ कदम चौराहे पर मौजूद थीं, तभी मुखबिर से खास सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय कुमार पाण्डेय सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान संजय कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. श्रीधर पाण्डेय, निवासी- जमुआ, थाना कोतवाली, बलिया, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में दी।

विधिक कार्रवाई पूरी कर भेजा गया न्यायालय

अभियुक्त मु0अ0सं0 256/2026 की विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे 316(2), 352, 351(3), 336(3), 338, 340(2) BNS) के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.