बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार और तहसीलदार के कथित खराब व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार और तहसीलदार के कथित खराब व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक में वकीलों ने तहसीलदार पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और कामकाज में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए।
मामले से नाराज अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप तहसील के सभी न्यायालयों में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर दी, जिसके चलते न्यायिक कामकाज ठप रहा। हड़ताल के दौरान वकीलों ने तहसील परिसर में एकजुट होकर जोरदार नारेबाजी की और जमकर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील में लगातार कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और आम जनता व वकीलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे भी कड़ा विरोध दर्ज कराने पर विचार करेंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












